Friday, June 10, 2011

बापू तुम्हारे चरणों मे

श्री बापू तुम्हारे चरणों मे, एकबार ठिकाना मिल जाये...
मैं जनम जनम गुण गाऊँगा, जीवन की बगिया खिल जाये...

भटको को राह दिखाते हो, हारे का साथ निभाते हो...
मैं हार गया खुद से मोहन, मुझे तेरा सहारा मिल जाये...
...
बिन तेरे सहारे साँवरिया, कोई खुद से नहीं लड़ सकता है...
तू जिसपर महर करे भगवन, वो जग मे निर्भय हो जाये...

मै जनम जनम गुण गाऊँगा, जीवन की बगिया खिल जाये...
श्री बापू तुम्हारे चरणों मे, एकबार ठिकाना मिल जाये...

Sunday, June 5, 2011

श्रद्धा के साथ गुरु

तेरी मौजूदगी का हर पल दवा होता है
तेरी मज़िल पे रखा हर कदम सवा होता है
जो जीता है तेरी महफिलों के सदके में
वह बुजुर्गवार भी नौज़वान होता है
तू झौंक दे अपनी इबादत का सुरूर
इसी आदत से अल्लाह महरबान होता है
“सभी को समर्पण और सद्भावना कि बधाइयाँ “
जो व्यक्ति श्रद्धा के साथ गुरु के शरणागत होकर अपने धर्म को जानकर अपने धर्म का आचरण करते हैं केवल वही व्यक्ति सभी पाप कर्मों से बच पाता है, धर्म पालन के बिना पाप कर्मों से बच पाना असंभव है।

Monday, May 30, 2011

॥ कर्म के सिद्धान्त ॥

जय श्री कृष्णा....



असतो मा सदगमय = असत्य से सत्य की ओर चलें = संसार से ईश्वर की ओर चलें।

गीता के अनुसार कर्म के सिद्धान्त के अन्तर्गत धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों का निष्काम भाव से पालन करना ही भगवान की भक्ति कहलाती है।

१. धर्मः- शास्त्रों के अनुसार कर्म करना "धर्म" कहलाता है, शास्त्रों में वर्णित प्रत्येक व्यक्ति के अपने "नियत कर्म यानि कर्तव्य-कर्म" (देश, समय, स्थान, वर्ण और वर्णाश्रम के अनुसार) करना ही धर्म कहलाता है, स्वधर्म प्रत्येक व्यक्ति का अलग-अलग और निजी होता है।

भगवान श्री कृष्ण गीता में कहते हैं........

श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात्‌ ।
स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः ॥ (गीता ३/३५)

"दूसरों के कर्तव्य-कर्म (धर्म) को भली-भाँति अनुसरण (नकल) करने की अपेक्षा अपना कर्तव्य-कर्म (स्वधर्म) को दोष-पूर्ण ढंग से करना भी अधिक कल्याणकारी होता है। दूसरे के कर्तव्य का अनुसरण करने से भय उत्पन्न होता है, अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मरना भी श्रेयस्कर होता है।"

२. अर्थः- धर्मानुसार धन का संग्रह करना ही "अर्थ" कहलाता है, किसी को भी कष्ट दिये बिना आवश्यकता के अनुसार धन का संग्रह करना अर्थ कहलाता है, अर्थ का संग्रह आवश्यकता के अनुसार ही करना चाहिये, आवश्यकता से अधिक धन से दोष-युक्त कामनायें और विकार उत्पन्न होते हैं।

३. कामः- धर्मानुसार कामनाओं की पूर्ति करना ही "काम" कहलाता है, शास्त्रों के अनुसार कामनाओं की पूर्ति करने से ही सभी भौतिक कामनायें मिट पाती हैं, कामनाओं की पूर्ति में ही कामनाओं का अन्त छिपा होता है, जब सभी कर्तव्य-कर्म पूर्ण हो जाते हैं तब जीव भगवान की कृपा का पात्र बन पाता है, तभी भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

४. मोक्षः- धर्मानुसार सभी कामनाओं का सहज भाव से त्याग हो जाना ही "मोक्ष" कहलाता है, भगवान की कृपा प्राप्त होने पर ही सम्पूर्ण समर्पण के साथ ही सभी सांसारिक कामनाओं का अन्त हो पाता है, तभी जीव को भगवान की अनन्य भक्ति प्राप्त होती है, जिसे प्राप्त करके जीव परमानन्द स्वरूप परमात्मा में स्थित होकर परमगति को प्राप्त हो जाता है।

जो व्यक्ति धैर्य और विश्वास के साथ ईश्वर पर आश्रित होकर मनुष्य जीवन के चारों पुरुषार्थों का क्रमशः पालन करता है वही परमगति प्राप्त हो पाता है।

Tuesday, May 24, 2011

एक पूर्णिमा

एक पूर्णिमा की रात्रि मधुशाला से कुछ लोग नदी-तट पर नौका विहार को गये थे। उन्होंने एक नौका को खेया, अर्ध-रात्रि से प्रभात तक वे अथक पतवार चलाते रहे थे। सुबह सूरज निकला, ठंडी हवाएं बहीं तो उनकी मधु-मूर्च्‍छा टूटने लगी। उन्होंने सोचा कि अब वापस लौटना उचित है। यह देखने के लिए कि कहां तक चले आये हैं, वे नौका से तट पर उतरे। पर तट पर उतरते ही उनकी हैरानी की सीमा न रही, क्योंकि उन्होंने पाया कि नौका वहीं खड़ी है, जहां रात्रि उन्होंने उसे पाया था!
रात्रि वे भूल ही गये थे कि पतवार चलाना भर पर्याप्त नहीं है, नौका को तट से खोलना भी पड़ता है।
आज संध्या यह कहानी कही है। एक वृद्ध आये थे। वे कह रहे थे, मैं जीवन भर चलता रहा हूं, लेकिन अब अंत में ऐसा लगता है कि कहीं पहुंचना नहीं हुआ। उनसे ही यह कहानी कहनी पड़ी है। मनुष्य मू‌िर्च्छत है। स्व-अज्ञान उसकी मूच्र्छा है।
इस मूच्र्छा में समस्त कर्म उसका यांत्रिक है। इस विवेक-शून्य स्थिति में वह चलता है, जैसे कोई निद्रा में चलता है, पर कहीं पहुंच नहीं पाता है। नाव की जंजीर जैसे तट से बंधी रह गयी थी, ऐसे ही इस स्थिति में वह भी कहीं बंधा रह जाता है।
इस बंधन को धर्म ने वासना कहा है। वासना से बंधा मनुष्य, आनंद के निकट पहुंचने के भ्रम में बना रहता है। पर उसकी दौड़ एक दिन मृग-मरीचिका सिद्ध होती है। वह कितनी ही पतवार चलाये, उसकी नाव अतृप्ति के तट को छोड़ती ही नहीं है। वह रिक्त और अपूर्ण ही जीवन को खो देता है। वासना स्वरूपत: दुष्पूर है। जीवन चूक जाता है- वह जीवन जिसमें दूसरा किनारा पाया जा सकता था, वह जीवन जिसमें यात्रा पूरी हो सकती थी, व्यर्थ हो जाता है और पाया जाता है कि नाव वहीं की वहीं खड़ी है।
प्रत्येक नाविक जानता है कि नाव को सागर में छोड़ने के पहले तट से खोलना पड़ता है। प्रत्येक मनुष्य को भी जानना चाहिए कि आनंद के, पूर्णता के, प्रकाश के सागर में नाव छोड़ने के पूर्व तट वासना की जंजीरें अलग कर लेनी होती हैं। इसके बाद तो फिर शायद पतवार भी नहीं चलानी पड़ती है! रामकृष्ण ने कहा है, 'तू नाव तो छोड़, पाल तो खोल, प्रभु की हवाएं प्रतिक्षण तुझे ले जाने को उत्सुक हैं 

दूर कर दो

"हे ईश्वर ! मेरे द्वारा पाली हुई गलतफहमी को दूर कर दो"
हे प्रभु ! अधिकतर लोग ऐसे हैं, जिन्हें लगता है, कि वे "प्रभु के काम में ही लगे हुये हैं".
हे सर्वशक्तिमान ! हमें ऐसी विवेक-बुद्धि प्रदान करो कि हम, 'प्रभु का काम' और 'हमारे द्वारा अज्ञानतावश पाली हुई गलतफहमी', कि 'हम प्रभु का काम ही कर रहे है', इस भेद को जानते हुये, आपका कार्य करें.
हे दयानिदान ! मुझे इतना सक्षम बनाओ कि इच्छाओं के आते ही मैं उन्हें आपके श्रीचरणों में अर्पित कर दिया करूँ.
हे करुणानिधान ! मेरे अंदर ऐसे भाव जाग्रत कर दो कि, "मैंने तो आपकी दी हुई शक्ति, योग्यता, प्रेरणा व आशीर्वाद से", 'आपका कार्य' आरम्भ अथवा संपन्न कर दिया है, अब 'नियति' क्या होगी, यह आप जानें.
हे जगतपालक ! आप जो भी करेंगे, उसमें सबका परमहित सन्नहित हैं.

हे रोम रोम में बसने वाले राम ।
जगत के स्वामी हे अंतर्यामी ।
मैं तुझसे क्या माँगू ॥

भेद तेरा कोई क्या पहचाने ।
जो तुझसा हो वो तुझे जाने ।
तेरे किये को हम क्या देवे ।
भले बुरे का नाम ॥

मन को साधने से सत्य नहीं मिलता है; विपरीत, वही तो सत्य के अनुभव में अवरोध है। मन को साधना नहीं विसर्जित करना है। मन को छोड़ो तब द्वार मिलता है। धर्म मन में या मन से उपलब्ध नहीं होता है। वह अ-मन की स्थिति में उपलब्ध होता है।
मात्सु साधना में था। वह अपने गुरु-आश्रम के एक एकांत झोपड़े में रहता और अहर्निश मन को साधने का अभ्यास करता। जो उससे मिलने भी जाते, उनकी ओर भी वह कभी कोई ध्यान नहीं देता था।

उसका गुरु एक दिन उसके झोपड़े पर गया। मात्सु ने उसकी ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया। पर उसका गुरु दिन भर वहीं बैठा रहा और एक ईट पत्थर पर घिसता रहा। मात्सु से अंतत: नहीं रहा गया और उसने पूछा, आप क्या कर रहे हैं? गुरु ने कहा, 'इस ईट का दर्पण बनाना है।' मात्सु ने कहा- ईट का दर्पण! पागल हुए हैं- जीवन भर घिसने पर भी नहीं बनेगी। यह सुन गुरु हंसने लगा और उसने मात्सु से पूछा, 'तब तुम क्या कर रहे हो? ईट दर्पण नहीं बनेगी, तो क्या मन दर्पण बन सकता है? ईट भी दर्पण नहीं बनेगी, मन भी दर्पण नहीं बनेगा। मन ही तो धूल है, जिसने दर्पण को ढंका है। उसे छोड़ो और अलग करो, तब सत्य उपलब्ध होता है।'

विचार संग्रह मन है और विचार बाहर से आये धूलिकण हैं। उन्हें अलग करना है। उनके हटने पर जो शेष रह जाता है, वह निर्दोष चैतन्य सदा से ही निर्दोष है। निर्विचार में, इस अ-मन की स्थिति में, उस सनातन सत्य के दर्शन होते हैं, जो कि विचारों के धुएं में छिप गया होता है।
विचारों का धुआं न हो तो फिर चेतना की निर्धूम ज्योति-शिखा ही शेष रह जाती है। वही पाना है, वही होना है। साधना का साध्य वही है।

Saturday, May 21, 2011

Guru Mantra

Guru Mantra (Mantra given by Sath Guru during Mantra Diksha) is a
connection between SathGuru and Shishya (Disciple) and should not be
revelead to anyone ever. Here are some useful powerful mantras that
help Sadhaks in various way.



||ॐ गं गणपतये नमः ||

|| ॐ श्री सरस्वत्यै नमः ||

|| ॐ श्री गुरुभ्यो नमः ||

The Magnificence of Mantras
Even
in this present age of materialistic life Mantra-Shakti can prove to be
more powerful than the Yantra-Shakti. Mantra is a divine instrument
with the rare potential of arousing our dormant consciousness. Thus it
helps develop our latent powers and brings our original greatness to the
fore. The parents give birth merely to our physical body whereas the
True Brahmanishtha Sadgurus, the personages established in their True
Self, give birth to our Chinmay Vapoo through Mantra-Diksha. Man can
attain greatness by developing his dormant powers through Mantra. The
regular japa of a mantra reduces restlessness of the mind, brings
restraint in life; and works wonders in developing the concentration and
memory. A Mantra has different effects on different energy centres of
the body. Many personages like Mahavir, Buddha, Kabir, Guru Nanak, Swami
Vivekanand, Ramkrishna Paramhansa, Swami Ramtirtha, Pujyapaad Swami Sri
Lilashahji Maharaj, etc. have attained respect and reverence all around
the world through their awareness of the True glory of Mantra.

Tuesday, May 17, 2011

“Helping hands are more sacred than the hand engaged in prayer.”

“Helping hands are more sacred than the hand engaged in prayer.”

(For Improving Character, Turn Towards God)

Sarva dharmaan paritajya maamekum sharanam vraj |

Aham twaa sarva paapebhyo mokshayishyaami maa suchah ||" (Gita 18:66)

Whatever duties there are in this world, whatever perfection have been attained, whatever progress has been made, all of it is encompassed within this one and only one point "Taking Refuge in the Lord" (Sharanagati). God says, however many sins there are, however many evil qualities and evil conduct that is there, I will liberate you from all of these. Do not worry. The divine traits will come on their own through My grace,.

Just like a child remains in his mother' s lap, then he is naturally looked after and provided for and growth takes place. Similarly if that one support of God is taken, then all the good qualities and conduct will come without one's knowledge or without realizing. The character building "charitra nirmaan" will take place on it's own.

In this manner, if you look through out the Gita, then there is only one point - To walk towards God (Paramatma) in other words to turn towards (sanmukh) God. In character building "charitra nirmaan", the only reason (hetu) is having the aim of turning towards God. While aim, goal of turning towards the world itself is the cause of deterioration of character.

All evil qualities and bad or improper conduct (durgun-duraachaar) come only when there is desire for worldly enjoyments and accumulation of material possessions (hoarding). The thing that will bring one down the most is importance of money and dependency on it. With money man's character falls. When his character goes down, it causes others to criticize him, dishonor him. A man with a flawed character is lower than even animals and hell. Because those animals and those in hell are only suffering the consequences of the fruits of past sins-karmas (actions) and are moving towards humanity. However, a man with a flawed character, being engaged in evil actions is moving towards hell and lower forms of birth. Similarly the company a man keeps also leads to his downfall.

Baru bhal baas narak ker taataa |

Dusht sung jani dehi bidhaataa || (Manas 5/46/4)

Therefore for improving your character, turn towards God that "I am God's (I belong to God) and God is mine. I don't belong to the world, and the world is not mine.